रांची।झारखंड में मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 और 20 फरवरी को बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में 19 और 20 फरवरी को बारिश हो सकती है.। मौसम पूर्वानुमान में बताया कि आज सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना है। जबकि 20 फरवरी को लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, रांची, खूंटी, सराकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश के आसार है।

22 फरवरी को भी गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग की ओर से 22 फरवरी को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 21 फरवरी को झारखंड के कई जिलों में सुबह-सुबह धुंध छाया रहेगा। 23 और 24 फरवरी को लेकर भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना जताई गई है।
.

सरायकेला का पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में रहा। रांची का अधिकतम तापमान 30.4, जमशेदपुर का 34.6, डालटनगंज का 34.2, बोकारो का 32.1, चाईबासा का 34.8, देवघर का 32, चतरा का 29.6, गोड्डा का 30.4 ओर गुमला का 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version