
रांची। प्रगतिशील विश्वकर्मा सेवा समिति रांची जिला कमिटी, छात्र क्लब ग्रुप, कपिल फाउंडेशन एवं मानव अधिकार मिशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रांची के उपमहापौर नीरज कुमार का जन्मदिन मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार शर्मा,शिव किशोर शर्मा, रूपेश कुमार गुप्ता,संतोष कुमार श्रेयांस,गगन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के पहले चरण में जरूरतमंद लोगों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच बिस्किट टॉफी एवं मिठाइयां बांटी गई। दूसरे चरण में उप महापौर नीरज कुमार को अंगवस्त्र तलवार,तिलक लगाकर आवासीय कार्यालय में सम्मानित किया गया और केक कटिंग कर खुशियां बांटी गई एवं तीसरे चरण में मंदिर में भजन कीर्तन,पूजा अर्चना कर नीरज कुमार जी के लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर समाजसेवी राहुल चौधरी,प्रकाश बड़ाईक,अमित सोनी,अवधेश शर्मा,शशि भूषण शर्मा,अजीत शर्मा,अरविंद शर्मा,नंददेव शर्मा,बृजकिशोर शर्मा, हरिकिशोर शर्मा,निरंजन राणा, जितेंद्र शर्मा,उपेंद्र शर्मा,कृष्णा राणा,रंजीत शर्मा,संजय शर्मा, गुड्डू राणा,कुमारी नीलम युवा नेत्री,कुमारी शीला ब्यूटीक्वीन,कुमारी नीलम युवा नेत्री,बीनू शर्मा,शैलेश जायसवाल,उदय बर्मन,सौरभ जायसवाल,हिमांशु कुमार, अजय चौधरी,ओम चौधरी,मुकेश साव,हिमांशु कुमार,रंजीत कुमार,पंचु कुमार,आयुष कुमार,कृष्णा कुमार,सतीश कुमार व अन्य उपस्थित थे।
