रांची। चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद आखिरकार रांची डीसी को बदल दिया गया है। वरुण रंजन रांची के नए डीसी बनाये गये हैं। रांची के नये डीसी वरुण रंजन ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से पदभार लिया। वरुण रंजन 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

उल्लेखनीय है कि वरुण रंजन इससे पहले धनबाद के डीसी थे लेकिन पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कोताही बरतने पर उन्हें हटा दिया गया था। रांची डीसी के पद पर पदस्थापित होने के कुछ दिन बाद चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को डीसी बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब मंजूनाथ भजंत्री को जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version