रामगढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे तो व्यापारियों ने भी उनसे मुलाकात की। रामगढ़ चेंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं भी रखी। रामगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मंजीत साहनी ने अपने सहयोगी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। रांची-दिल्ली ग़रीब रथ भाया बरकाकाना परिचालन प्रतिदिन और राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन भाया बरकाकाना से परिचालन कराने, छावनी क्षेत्र अंतर्गत बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करने, रामगढ़ छावनी परिषद अंतर्गत वार्ड न० 8 की प्रतिबंधित भूमि को मुक्त कराने, हज़ारीबाग़ से कोलकाता हावड़ा के लिए नई ट्रेन की व्यवस्था करने, छावनी परिषद और नगर परिषद के विलय कर चुनाव कराने जैसी मांगे रखी गई।

इस दौरान चैंबर अध्यक्ष ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और विधायक से रामगढ़ जिले में उद्योग और व्यापार बढ़ावा देने के लिए आमजनों को प्रेरित करने की भी बात कही। मौके पर उपाध्याय अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज कुमार चतुर्वेदी उर्फ़ मानू, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार,सहसचिव इन्द्र पाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ़ वक़ील सिंह, मनजीत सिंह,अनूप कुमार सिंह, विमल बुधिया, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित शाहू, संजीव चड्डा,मुरारी अग्रवाल, राहुल जैन पाटनी, अभिजीत कुमार, अरूण बागड़िया, विनय सिंह नरेंद्र कुमार सिंह,मृत्युंजय केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version