रांची। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थानेदारों का तबादला किया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, नामकुम थाना का नया प्रभारी राम नारायण सिंह को बनाया गया है, जबकि रातू थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में आदिकांत महतो को नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नामकुम थाना के हाजत में हुए आत्महत्या मामले के बाद रांची के एसएसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाने की अनुशंसा की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया था।

नामकुम थाना प्रभारी को हटाए जाने के बाद अब राम नारायण सिंह को नए प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में थाने की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version