
पत्तनमथिट्टा (केरल) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार गए थे इसलिए उनमें इस बार वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है।
सिंह ने कहा कि गांधी अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल पलायन कर गए हैं।
