नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओड़िशा के केंद्रपाड़ा में विशाल जनसभा के दौरान सबके सामने एक बुजुर्ग महिला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वालों को लिखे पत्र में कहा कि भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई। आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं। आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक सौभाग्य है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा। लोकतंत्र न केवल शासन का एक रूप है बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है।

उन्होंने आगे लिखा कि आप इस बात के साक्षी हैं कि पिछले 10 साल में वाराणसी ने किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version