नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के उपासक खासतौर पर पूरे श्रद्धाभाव के साथ यह पर्व मनाते हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे और हमें खुशी एवं समृद्धि से भरे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।

यह अवसर हम सभी में भक्ति, विनम्रता और करुणा को भी प्रेरित करे। यह हमें परिश्रम के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए भी प्रेरित करे।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version