अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यह दौरा करीब 2 घंटे का रहने वाला है। सुबह 10 बजकर 30 पर वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी क्रैश साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ वे हायर लेवल समीक्षा बैठक करेंगे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौतों को ताजा आंकड़ा सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक अभी तक इस हादसे में कुल 265 लोगों की जान गई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कनन देसाई ने मीडिया को बताया कि ‘हमें संदेश मिला है, उसके अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंच चुके हैं।

विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद, DGCA की जांच टीम मौके पर पहुंची

एनएसजी की टीम ने एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 का ब्लैक बॉक्स हासिल कर लिया, जिसकी जांच के बाद हादसे की वजह मालूम हो सकती है। वहीं, दिल्ली से डीजीसीए की जांच टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है. अहमदाबाद में हुई दुखद घटना के बाद, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है. समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version