Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    September 24, 2026

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
    • लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
    • झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
    • रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
    • डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
    • डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
    • सीआईडी ने जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को उठाया, जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में की पूछताछ
    • राम मंदिर चढ़ावा केस : सात हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 173 लोगों के बयान दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के स्वच्छ शहरों को किया सम्मानित, इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को शीर्ष रैंकिंग
    National

    राष्ट्रपति मुर्मू ने देश के स्वच्छ शहरों को किया सम्मानित, इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को शीर्ष रैंकिंग

    News MaatiBy News MaatiJuly 17, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता में अव्वल आने वाले शहरों को सम्मानित किया है। गुरुवार को राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार’ प्रदान किए। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है।

    स्वच्छता रैंकिंग में सूरत और नवी मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। इस बार 4 अलग-अलग श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार हासिल करने वाले विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “आप सबने स्वच्छता के राष्ट्रीय महायज्ञ में अपना योगदान दिया है। मैं आप सबकी सराहना करती हूं। स्वच्छ सर्वेक्षण ने हमारे शहरों द्वारा स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों के मूल्यांकन और प्रोत्साहन के क्षेत्र में एक सफल प्रयोग के रूप में स्वयं को सिद्ध किया है।”
    राष्ट्रपति ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न हितधारकों, राज्य सरकारों, शहरी निकायों और लगभग 14 करोड़ नागरिकों की भागीदारी रही।

    उन्होंने कहा, “स्वच्छता से संबंधित प्रयासों के आर्थिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक पहलू भी होते हैं।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नागरिक पूरे समर्पण के साथ स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेंगे।
    उन्होंने कहा कि यदि हम ठोस संकल्प लें तो 2047 तक विकसित भारत दुनिया के सबसे स्वच्छ देशों में से एक होगा। सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान हासिल किया। कैलाश विजयवर्गीय ने खुशी जताते हुए कहा, “सुपर से ऊपर अपना मध्य प्रदेश।”

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों ने जो अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है, वह हर प्रदेशवासी के हृदय को गर्व से भर देने वाला है। स्वच्छ सुपर लीग में इंदौर ने जहां अपनी स्वच्छता साधना को फिर सिद्ध किया है, वहीं बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन तथा मां नर्मदा के निर्मल तट पर बसे बुधनी ने भी प्रशंसनीय स्थान अर्जित कर प्रदेश की गौरवगाथा को विस्तार दिया है। राजा भोज की नगरी भोपाल, देवास एवं शाहगंज ने भी विविध श्रेणियों में पुरस्कृत होकर यह प्रमाणित कर दिया कि स्वच्छता अब मध्य प्रदेश की आत्मा में रच-बस गई है।”
    उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस स्वप्न का प्रतिफल है, जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत की चेतना जन-जन में जागृत की। मध्य प्रदेश इस पुनीत यज्ञ में अग्रणी बनकर देश को प्रेरणा दे रहा है।”
    उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन करता हूं, जिनके दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नव-आकाश का स्पर्श किया है। स्वच्छता की यह यात्रा चलती रहे, प्रदेश यूं ही यश पताका फहराता रहे, इसी मंगल कामना के साथ सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।”
    स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों में सूरत को दूसरा स्थान मिला है। इस पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह गुजरात के लोगों की जीत है। गुजरात के लोगों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। गुजरात सरकार के जो प्रयास थे और सबसे पहले सूरत के उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जो दिन-रात काम करते हैं, जो हमारे शहर को साफ रखते हैं। मैं सभी स्वच्छता दूतों का भी आभार व्यक्त करता हूं। मैं उनका आभारी हूं। उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही आज गुजरात स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी है।”
    हालांकि, 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में गुजरात का अहमदाबाद शहर पहले स्थान पर रहा है। अहमदाबाद शहर को यह सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर प्रयास, स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के कारण प्राप्त हुआ है। नगर निगम की योजनाएं जैसे कि घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण केंद्रों की स्थापना, शहर को एक आदर्श मॉडल बनाती हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    महिला एशिया कप : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला

    September 13, 2026

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    August 23, 2026

    ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट, गांव-गांव जाकर खेल प्रतिभाओं को तलाशेगी सरकार, पीएम मोदी का बड़ा एलान

    August 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,435

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,124

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Jharkhand

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    By News MaatiSeptember 24, 20267

    धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर दो दिन पहले गैंगस्टर खान के भाई शानू खान…

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026

    रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    September 24, 2026

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026

    रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

    September 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.