रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज शाम रांची पहुंची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच राज भवन के लिए निकली और राजभवन पहुँची। राष्ट्रपति आज रांची के राज भवन में आराम करेंगी।

राष्ट्रपति कल रांची के नामकुम स्थित इंडियन कौंसिल आॅफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रांची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version