नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ सिंतबर को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब में भयानक बाढ़ आई है। वे वहां स्थिति का जायजा लेंगे। वे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बाढ़ग्रस्त पंजाब को राहत के लिए स्पेशल पैकेज का भी ऐलान कर सकते हैं। पंजाब बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी के दौरे की जानकारी साझा की गई है।

रविवार को बीजेपी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे मुलाकात कर उनका दर्द साझा करेंगे। साथ ही उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version