नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह अपने आवास पर बिताए खास पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री गायों को चारा खिलाते और मोरों को दाना देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बताया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2026/08/1000223375.mp4

प्रधानमंत्री ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि 15 अगस्त की सुबह लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रवाना होने से पहले वह अपने सरकारी आवास पर गायों और मोरों से मिले। वीडियो में वह 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के परिसर में पुंगनूर समेत देसी गायों को खाना खिलाते और उन्हें सहलाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मोरों को दाना भी खिलाया।

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की सुबह उन्हें ऐसा लगा कि गायों और मोरों को पहले ही अंदाजा हो गया था कि वह जल्दी निकलने वाले हैं, इसलिए वे उनसे मिलने आ गए।

प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर मोरों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। उन्हें अक्सर सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान मोरों के बीच देखा जाता है।

वहीं, प्रधानमंत्री आवास पर रखी गई पुंगनूर गायें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से जुड़ी पुंगनूर नस्ल की गायें अपने छोटे कद के लिए जानी जाती हैं। इनकी ऊंचाई आमतौर पर करीब 70 से 90 सेंटीमीटर के बीच बताई जाती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version