Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान

    November 12, 2026

    पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
    • खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान
    • पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश
    • सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, प्रधानमंत्री ने दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देकर दिया जवाब
    • सिर्फ बीमारी के आधार पर नहीं तोड़ी जा सकती शादी
    • किश्तवाड़ से लापता दो एसपीओ के शव मिले, गोलियों से छलनी थीं लाशें
    • म्यूचुअल फंड्स की दमदार वापसी, अक्टूबर में इनफ्लो 1.74 लाख करोड़
    • लॉस एंजिलिस सिटी अटॉर्नी चुनी गईं भारतीय मूल की मारिसा रॉय, नित्या रमन के साथ रचेंगी नया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश
    Blog

    पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश

    News MaatiBy News MaatiNovember 12, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया की बदलती भूमिका, तकनीक के प्रभाव, न्यूज रूम की कार्यशैली और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूज और न्यूज रूम की दुनिया की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता।

    पत्रकारों को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है, लेकिन पत्रकारों का काम लगातार खबरों की भागदौड़ से जुड़ा रहता है। इसके बावजूद पत्रकारों का इस गैर-ब्रेकिंग न्यूज कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए खुशी की बात है।

    प्रधानमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 90 के दशक में उन्हें देशभर में दो बड़ी यात्राओं की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय प्रेस विज्ञप्ति भेजने के लिए भी फैक्स मशीन तलाशनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि प्रेस रिलीज से लेकर इंस्टाग्राम रील तक उन्होंने मीडिया के बदलते स्वरूप का लंबा सफर देखा है।

    पीएम मोदी ने पत्रकारों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए 11 अशोक रोड स्थित अपने कमरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार अचानक पत्रकारों का समूह उनके कमरे में पहुंच गया और मिठाई खिलाने की मांग करने लगा। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो पत्रकारों ने कहा कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उस समय यह जानकारी बहुत कम लोगों को थी, लेकिन पत्रकारों को पहले ही इसका अंदाजा हो गया था।

    तकनीक ने बदल दिया मीडिया का स्वरूप

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में देश, दुनिया और राजनीति के काम करने का तरीका काफी बदल गया है। तकनीक ने मीडिया के स्वरूप को भी पूरी तरह प्रभावित किया है। पहले ओबी वैन के जरिए रिपोर्टिंग होती थी, जबकि आज मोबाइल फोन ही ओबी वैन की भूमिका निभा रहा है। अब हर व्यक्ति के पास अपना प्लेटफॉर्म और अपना चैनल है। उन्होंने कहा कि पहले गली-गली में क्रिकेट के विशेषज्ञ मिलते थे, लेकिन आज हर खबर पर अपनी राय रखने वाले लोग मिल जाते हैं। भारत के लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों और विचारधाराओं की अहम भूमिका है।

    आपदा के बीच भी डटे रहते हैं पत्रकार

    न्यूज रूम और फील्ड रिपोर्टिंग की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब कहीं हादसा, भूकंप या बाढ़ जैसी आपदा आती है, तो जहां से लोग दूर जाने की कोशिश करते हैं, वहीं पत्रकार वहां पहुंचकर रिपोर्टिंग करते हैं। फील्ड रिपोर्टर अपनी और परिवार की चिंताओं को पीछे छोड़कर कठिन परिस्थितियों में भी खबरें जुटाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का यह जज्बा सराहनीय है और वह हमेशा इसके प्रशंसक रहे हैं।

    2047 है देश की डेडलाइन

    प्रधानमंत्री ने डेडलाइन के महत्व को बताते हुए कहा कि न्यूज की दुनिया में समय-सीमा बेहद जरूरी होती है। यही बात व्यक्ति, संस्था और देश पर भी लागू होती है। आज भारत के सामने 2047 की डेडलाइन है। देश को आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले विकसित राष्ट्र बनाना है।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना आजादी के समय से देश के साथ रहा है, लेकिन अब इसके सामने एक निश्चित समय-सीमा है। भारत की उपलब्धियों को देखते हुए यह लक्ष्य असंभव नहीं है।

    भारत की उपलब्धियां बनीं विकसित राष्ट्र के विश्वास का आधार

    पीएम मोदी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में देश की प्रगति, चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते 12 वर्षों में अपनी सौर उत्पादन क्षमता 50 गुना से अधिक बढ़ाई है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया है।

    उन्होंने कहा कि 2047 तक इंतजार करने के बजाय देश को अभी से छोटे-बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना होगा। आजादी के आंदोलन की तरह ही विकसित भारत के संकल्प को भी जनभागीदारी और सामूहिक विश्वास के जरिए पूरा किया जा सकता है।

    नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील

    प्रधानमंत्री ने मीडिया से देश की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलावों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मीडिया को ऐसी कहानियों को सामने लाना चाहिए, जो लोगों को प्रेरित करें और देश की सफलताओं को दुनिया तक पहुंचाएं।

    इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मीडिया से जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक सरोकार और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों को मीडिया में पर्याप्त स्थान मिलना चाहिए। इससे विकसित भारत के अभियान को नई गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान

    November 12, 2026

    सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, प्रधानमंत्री ने दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देकर दिया जवाब

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,448

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,157

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026854
    Don't Miss
    Blog

    चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    By News MaatiNovember 12, 20268

    चतरा। झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र में दहशत…

    खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान

    November 12, 2026

    पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश

    November 12, 2026

    सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, प्रधानमंत्री ने दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देकर दिया जवाब

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान

    November 12, 2026

    पीएम मोदी बोले- भारत में कुछ भी असंभव नहीं, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा देश

    November 12, 2026

    सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, प्रधानमंत्री ने दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देकर दिया जवाब

    November 12, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.