रांची। रांची शहर के 20 किलोमीटर की परिधि में चलने का नियम बदलकर 4 जोन को 17 रूट में बांटने के विरोध में आॅटो और ई रिक्शा ड्राइवर मंगलवार को चक्का जाम( हड़ताल) पर है। आॅटो और ई-रिक्शा नहीं चलने पर सुबह से ही यात्री परेशान हैं। हर चौक चौराहों पर लोग आॅटो और ई-रिक्शा का इंतजार करते दिख रहे है।

ड्राइवरों की मांग है कि तीन किलोमीटर परमिट का परमिशन रद्द करें और 16 से 20 किलोमीटर का अनुमति प्रदान करें , जगह-जगह अवैध वसूली होती है इसका प्रशासन ध्यान दें। जिन लोगों को परमिट नहीं दिया गया है, उसे अभिलंब परमिट देने की पहल करें। ड्राइवर का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी। किसी रूट पर आॅटो और ई रिक्शा का परिचालन नहीं होगा। सड़कों पर एक दो आॅटो चल भी रहे थे उसे अन्य चालकों ने बंद करवा दिया।

वहीं दूसरी ओर झारखंड प्रदेश सीएनजी आॅटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि आॅटो चालक खुद शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पहुंच कर आॅटो परिचालन को बंद करा रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकाल चक्का जाम पर आॅटो और ई रिक्शा के चालक रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम आॅटो चालकों ने जाकिर हुसैन पार्क के समीप आरटीओ सचिव और ट्रैफिक एसपी का पुतला दहन किया था और चक्का जाम का ऐलान किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version