Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात, ओडिशा-बंगाल और झारखंड तक खतरा

    November 27, 2026

    दीपथून पर आज जलाएं दीपक, सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस

    November 27, 2026

    खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात, ओडिशा-बंगाल और झारखंड तक खतरा
    • दीपथून पर आज जलाएं दीपक, सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस
    • खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
    • चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, बोले – 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी तो महिलाओं को मिलेगा असली हक
    • यूट्यूबर यश महेश्वरी की तलाश में पटना पुलिस जयपुर-दिल्ली में की छापेमारी, जानें क्या है मामला
    • मिशन 360 पर जुटी सरकार, परिसीमन का द्रमुक, राकांपा शरद गुट और वाईएसआरसीपी करेगी समर्थन
    • महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू
    • ईशान किशन ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका माथा, वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल टैलेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, 15 लोगों की मौत
    Blog

    आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, 15 लोगों की मौत

    News MaatiBy News MaatiJuly 16, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में सेना की एक छावनी पर आतंकवादी हमले में 8 जवान मारे गए । आतंकियों ने विस्फोटकों से भरा वाहन परिसर की दीवार में घुसा दिया। हमला सोमवार की सुबह हुआ था, लेकिन सेना ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा कि आतंकवादियों ने 15 जुलाई की सुबह बन्नू छावनी पर हमला किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके परिसर में घुसने के प्रयास को विफल कर दिया। परिसर में घुसने में विफल होने के बाद आतंकवादियों ने विस्फोटक से लदे वाहन वाहन को छावनी परिसर की बाहरी दीवार में घुसा दिया। इधर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित डेरा इस्माइल खान में एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में 2 जवानों समेत सात लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने मंगलवार, 16 जुलाई को इसकी जानकारी दी है। दो दिनों में पाकिस्तान के अंदर ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इसके पहले सोमवार को सेना के कैंप पर हमले में 8 जवान मारे गए थे। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से बताया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर हमले में जिन पांच नागरिकों की मौत हुई है, वे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी थे। इनमें दो महिला स्वास्थ्य कर्मी और एक चौकीदार के अलावा दो नाबालिग शामिल थे। तीन आतंकी भी मारे गए हैं।

    आईएसपीआर ने घटना के बाद एक बयान में कहा कि ’15 और 16 जुलाई की रात को आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान जिले के किरी शामोजई स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर कायरतापूर्ण हमला किया और आरएचसी के कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बयान में आगे कहा गया कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान के लिए आस-पास के सुरक्षा बलों को तुरंत तैनात किया गया। इसके बाद हुए मुकाबले में सैनिकों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान भी मारे गए।

    हाफिज गुल बहादुर समूह पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) का सहयोगी गुट है, जो हमलों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करता है। इस समूह ने हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़े हमले किए हैं। नवंबर 2023 पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अफगान राजनयिक मिशन के प्रमुख को तलब किया था और आतंकवादी समूह के नेता गुल बहादुर के प्रत्यर्पण की मांग की थी बन्नू कैंट पर हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ नए आॅपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम शुरू करने का ऐलान किया था। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तानी सैन्य बल आतंकियों के खिलाफ अफगानिस्तान में घुसकर कार्रवाई करेंगे।

    10 आतंकी ढेर : सेना ने कहा कि आत्मघाती विस्फोट के कारण दीवार का एक हिस्सा ढह गया और आस-पास के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जिसमें 8 जवान मारे गए। आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम करते हुए सभी 10 आतंकियों को मार गिराया है। सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि हमले को अफगानिस्तान से संचालित हाफिज गुल बहादुर समूह द्वारा किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूट्यूबर यश महेश्वरी की तलाश में पटना पुलिस जयपुर-दिल्ली में की छापेमारी, जानें क्या है मामला

    November 27, 2026

    मिशन 360 पर जुटी सरकार, परिसीमन का द्रमुक, राकांपा शरद गुट और वाईएसआरसीपी करेगी समर्थन

    November 27, 2026

    महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय : आदित्य साहू

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,161

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026857
    Don't Miss
    India

    बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात, ओडिशा-बंगाल और झारखंड तक खतरा

    By News MaatiNovember 27, 202620

    भुवनेश्वर। एक महीने में तीन चक्रवातों के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चौथे संभावित…

    दीपथून पर आज जलाएं दीपक, सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस

    November 27, 2026

    खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

    November 27, 2026

    चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, बोले – 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी तो महिलाओं को मिलेगा असली हक

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात, ओडिशा-बंगाल और झारखंड तक खतरा

    November 27, 2026

    दीपथून पर आज जलाएं दीपक, सुप्रीम कोर्ट का तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस

    November 27, 2026

    खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

    November 27, 2026

    चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, बोले – 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी तो महिलाओं को मिलेगा असली हक

    November 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.