नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. यह संबोधन हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला आधिकारिक बयान होगा । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने 6-7 की रात ऑपरेशन सिंदूर की शुरूआत की. इस दौरान सेना ने पाकिस्तान और पाक अधीकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया । शनिवार को सेना ने स्पेशल प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने 35-40 पाक जवान और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version