पूर्णिया । ऑपरेशन सिंदूर के बाद, डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स (DGAO) एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती चर्चा में हैं। भारतीय वायु सेना ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एके भारती बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में बेटे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि उनके बेटे और पोते ने देश का नाम रोशन किया है। एके भारती एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता जीवछ लाल यादव रिटायर्ड क्लर्क हैं। एके भारती के तीन भाई और एक बहन हैं। एयर मार्शल भारती ने 1987 में वायु सेना में अपना करियर शुरू किया था। 2008 में उन्हें वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया। 2023 में वे एयर मार्शल बने।

दादा चाहते थे कि पोता प्लेन उड़ाए : डीजीएओ एके भारती के परिवार की बात करें तो, उनकी मां उर्मिला देवी ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू में कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि एके भारती के दादाजी का सपना था कि वे पायलट बनें। इसलिए, एके भारती ने बचपन से ही हवाई जहाज उड़ाने की जिद पकड़ ली थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने देश की सेवा करने का फैसला किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर तरफ AK के चर्चे हैं।

ऐसे अवधेश बने एयर मार्शल : उर्मिला देवी ने अपने बेटे पर गर्व महसूस करते हुए कहा, ‘मेरे तीन बेटे हैं, जिनमें सबसे बड़े अवधेश कुमार भारती हैं। मुझे अपने बेटे पर गर्व है।’ इसका मतलब कि उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता है। वह भारत माता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा। उर्मिला देवी ने बताया कि एके भारती बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। उन्होंने अपना सपना सच कर दिखाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version