लखनऊ। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की । वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है।

विधायक राजा भैया ने विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन किया है। विजयादशमी के दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजने का नियम है। हालांकि, इस वीडियो पर चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि रानी भानवी सिंह ने हाल ही में राजा भैया पर अवैध असलहों का जखीरा रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री से भी शिकायत की थी।

बता दें कि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह से मतभेद चल रहा है। भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया के यहां हथियारों का जखीरा है और वह उनकी हत्या करवा सकते हैं। भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश यानी मास डिस्ट्रक्शन वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है।

राजा भैया ने जो हथियार टेबल पर रखे थे, उन्हें एक शक्ति प्रदर्शन और अपना बाहुबल दिखाने का जरिया भी माना जा रहा है। उनके कार्यकर्ताओं और परिवार के लोगों के हथियार भी शामिल हैं। खुद राजा भैया बता चुके हैं कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह एक निशानेबाज थे, जिसके बाद खुद राजा भैया ने निशानेबाजी शुरू की और अब उनकी बेटी राघवी कुमारी भी शूटिंग में कई मेडल जीत चुकी है। यही एक वजह हो सकती है कि वो खुलेआम इतने हथियारों की नुमाइश कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version