
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियान रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सूर्यपुर ले जा रहे थे । बंगाल पुलिस ने सोमवार को इस आरोपी को गिरफ्तार किया था।
बारुईपुर एसपी के मुताबिक, बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। क्राइम सीन को फिर से बनाने के दौरान, उसने पुलिस से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो प्रभास को लगी, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
11 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर पहुंचकर वहां पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा देने के साथ वहां पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक की और मामले की जांच की प्रगति की समीक्षा की थी। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे।

