नई दिल्ली। ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राज्यपाल रघुबर दास को बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ओडिशा में लगातार ढाई दशक तक सत्तारूढ़ रहे पटनायक को विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

पटनायक आज सुबह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। ओडिशा की 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें जीती हैं जबकि बीजू जनता दल को सिर्फ 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

वहीं राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version