
रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक और बड़े होटल कारोबारी से मांगी रंगदारी। विदेश में बैठे खान ने रांची के कैपिटल हिल के मालिक संजय भाटिया से एक करोड़ रुपये मांगा। भाटिया ने पुलिस को दी जानकारी। इस मामले में धमकियां दी गई हैं। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।



दो दिन पहले जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने के साथ खोपड़ी खोल देने की धमकी दी थी। मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

