Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नीतीश ने 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को दिया पत्र, कहा-हर वर्ग का विकास प्राथमिकता
    Bihar

    नीतीश ने 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को दिया पत्र, कहा-हर वर्ग का विकास प्राथमिकता

    News MaatiBy News MaatiMarch 1, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 59028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। श्री कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित कार्यक्रम में 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में कहा कि हमलोगों ने शुरू से ही सभी वर्गों चाहे हिंदू हों, मुसलमान हों, अगड़ा हों, पिछड़ा हों, अति पिछड़ा हों, दलित हों, महादलित हों उनके उत्थान के लिए कार्य किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई कार्य किए गए हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं। शिक्षक के रूप में बड़ी संख्या में महिलाएं बहाल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज सभी शिक्षकों से कहना चाहता हूं कि वे अच्छे से बच्चों को पढ़ाएं और उनका विकास करें। मैं शिक्षा मंत्री से भी कहना चाहता हूं कि वे शिक्षण कार्य पर निरंतर निगरानी रखें। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें। बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसपर सबलोग विशेष ध्यान रखें।

    श्री कुमार ने कहा कि जब हमलोगों को यहां काम करने का मौका मिला तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए। शिक्षकों की अत्यधिक कमी होने के कारण वर्ष 2006-07 से पंचायत एवं नगर निकायों के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिनकी कुल संख्या लगभग तीन लाख 68 हजार है। वर्ष 2023 के बाद से सरकारी शिक्षकों की बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा परीक्षा ली गई जिसमें 28 हजार नियोजित शिक्षक भी परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी शिक्षक बने।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तय किया कि नियोजित शिक्षकों के लिए अलग से परीक्षा ली जायेगी और उन्हें इसके लिए पांच अवसर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक प्रथम सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए तथा 66 हजार 143 नियोजित शिक्षक दूसरी सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है।

    श्री कुमार ने कहा कि आज यहां 100 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है, शेष लोगों को जिलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। दो सक्षमता परीक्षा में कुल दो लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षक उत्तीर्ण हुए, जिनकी सरकारी शिक्षक के रूप में बहाली हो गई है। उन्होंने कहा कि अब मात्र 86 हजार नियोजित शिक्षक बचे हुए हैं जो परीक्षा उत्तीर्ण कर जल्द ही सरकारी शिक्षक के रूप में बहाल हो जाएंगे।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग से दो लाख 17 हजार 272 सरकारी शिक्षक के रूप में परीक्षा पास कर बहाल हुए है तथा दो लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षक से सरकारी शिक्षक बने है यानी कुल चार लाख 71 हजार 233 सरकारी शिक्षक बने। हाल ही में बीपीएससी द्वारा हुई परीक्षा में 66 हजार 800 शिक्षक तथा 42 हजार 918 हेडमास्टर परीक्षा उत्तीर्ण हुये है, जिन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या पांच लाख 80 हजार 951 हो गई है।


    कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नवनियुक्त विशिष्ट शिक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    June 24, 2026

    अक्षरा ने चौकों-छक्कों की बारिश, बिहार महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में 68 गेंदों में 164 रन बनाया

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    By News MaatiJune 24, 20264

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में 262…

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.