नई दिल्ली । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष मेडिकल, डेंटल और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

एनटीए के अनुसार, इस बार 19 अभ्यर्थियों ने 720 में से 700 अंक हासिल किए, जबकि 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। परिणामों से साफ है कि इस वर्ष भी मेडिकल सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर देशभर में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया।


दोनों छात्रों की सफलता ने अपने-अपने राज्यों का नाम रोशन किया है। एनटीए ने कहा कि नीट-यूजी के परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले और काउंसलिंग का कार्यक्रम तय समय पर हो। अब सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही संबंधित प्राधिकरण की ओर से जारी किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version