
पटना। विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा न्याय के साथ विकास के मूलमंत्र के अनुरूप जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कहा।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार सिंह, छात्र जदयू के पूर्व अध्यक्ष राधे श्याम व अन्य नेतागण उपस्थित थे।
इसके बाद नीरज कुमार प्रदेश जदयू मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकतार्ओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। नीरज ने अपनी जीत का श्रेय नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत की विकासपरक जोड़ी को दिया।
