नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। पीएम मोदी ने कहा ने कहा, जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, मैं काम में व्यस्त था। बाद में फोन आने लगे। मैंने किसी से पूछा बताओ EVM जिंदा है कि मर गया। इन लोगों (विपक्ष) ने तय कर लिया था कि लोग भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास करना बंद कर देंगे। उन्होंने लगातार EVM को गाली दी। मुझे लगा कि वे EVM का जनाजा निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम तक उनके मुँह पर ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है, इसकी निष्पक्षता है…मुझे उम्मीद है कि मुझे 5 साल तक EVM के बारे में सुनने को नहीं मिलेगा। लेकिन जब हम 2029 में जाएंगे, तो शायद वे फिर से EVM का राग अलापेंगे…देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” एनडीए सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं आप सबका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं… जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं…मेरा सौभाग्य है कि एनडीए संसदीय दल के नेता रूप में आप सबने सर्वसम्मिति से चुनकर मुझे एक नया दायित्व दिया है इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम सबके बीच विश्वास का सेतु मजबूत है, ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है और ये सबसे बड़ी पूंजी होता है ये पल मेरे लिए भावुक करने वाले भी हैं आप सबका जितना धन्यवाद करूं उतना कम है।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि एनडीए को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है। हमारा ये गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है।

मोदी ने कहा, “आपने जिस प्रकार से बहुमत देकर सरकार चलाने का सौभाग्य दिया है कि ये हम सबका दायित्व है कि हम सर्वमत निरंतर प्रयास करेंगे और देश को आगे ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। NDA को करीब 3 दशक हो गए हैं….ये 3 दशक की यात्रा एक बहुत बड़ी मजबूती का संदेश देती है… हम गर्व से कह सकते हैं कि इस गठबंधन ने 3 टर्म सफलतापूर्वक पार किए हैं और गठबंधन चौथे टर्म में प्रवेश कर रहा है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, नरेंद्र मोदी के पास एक विजन और जोश है, उनका क्रियान्वयन बहुत बढ़िया है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना से क्रियान्वित कर रहे हैं…आज भारत में विकास हो रहा है।” सही नेता – वह नरेंद्र मोदी हैं। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए, तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में JD(S) के निर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता और पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version