पटना। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में बहाली निकालने जा रही है। अगले चार महीने के भीतर डॉक्टर, नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बात की घोषणा की है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जितने भी पद खाली है उन्हें चार महीने के भीतर भरा जाए। मंत्री ने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ प्रदेश में रोजगार मुहैया कराना बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चार माहीने के अंदर चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति हो जाने से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अत्यधिक प्रभावशाली बनाया जा सकेगा। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति को सभी प्रकार की चिकित्सा सेवा उन्हें नजदीक के सरकारी के अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध करायी जा सकेंगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव संजय कुमार सिंह, सचिव शशांक शेखर, अमिताभ सिंह, सुहर्ष भगत, धर्मेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इन पदों पर होगी बहाली

एएनएम – 15089
नर्स – 6298
सीएचओ (संविदा) – 4500
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी – 3523
सहायक प्राध्यापक – 1339
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी – 396
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (संविदा) – 1290

दन्त चिकित्सक – 64
ईसीजी टेक्नीशियन – 163
लैब टेक्नीशियन – 3080
ड्रेसर – 1562
सिस्टर ट्यूटर -362
फार्मासिस्ट – 3637
एक्स-रे टेक्नीशियन – 803
ओटी असिस्टेन्ट – 1326

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version