नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत समेत दर्जनों देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अमेरिका द्वारा हाल ही में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि के प्रभाव का आकलन किया जाएगा। वहीं, इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।

यह कदम अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के बीच उठाया गया है। इस बैठक में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस ने कहा कि गुरुवार आधी रात के बाद से 60 से ज्यादा देशों और यूरोपीय संघ से आने वाले उत्पादों पर 10 फीसदी या उससे ज्याता टैरिफ लगेगा।

इन देशों पर भी लगेगा टैरिफ : यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले उत्पादों पर 15 फीसदी, जबकि ताइवान, वियतनाम और बांग्लादेश से आयात पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। ट्रंप को यह भी उम्मीद है कि यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version