नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह एवं एच डी देवेगौड़ा को फोन किया तथा उनका आशीर्वाद मांगा।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था।

पाटिल और सिंह दोनों संप्रग सरकार के दौरान क्रमशः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री थे, जबकि देवेगौड़ा संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान प्रधानमंत्री थे, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था।

देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) मौजूदा राजग का हिस्सा है और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी मोदी सरकार में इस्पात और भारी उद्योग मंत्री बनाये गये हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version