
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने और 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है। इस बीच सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। अप्रैल में ये बिल लोकसभा में तय बहुमत नहीं मिलने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। अब बीजेपी के नेतृत्व वाले ठऊअ गठबंधन के सामने संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती है।



राज्यों में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को डिलिमिटेशन के जरिए महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू करने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित कानून में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान है, जबकि 2051 तक सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखा जाएगा। यह फैसला संसद के स्पेशल सेशन के लिए फिर से शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है, क्योंकि सरकार अप्रैल में बिल के हारने के बाद इसे पास करने की एक और कोशिश करने की तैयारी कर रही है।
संसद के विशेष सत्र 30 नवंबर को
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक के साथ शुरू होगा, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। सरकारी कामकाज की उपलब्धता के आधार पर इस विशेष सत्र के 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है।

