
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन को गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
मंत्री चमरा लिंडा और दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा और ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चम्पाई सोरेन तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित अन्य लोगों ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं विकट दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
