नई दिल्ली। बीते सप्ताह शेयर बाजारों में रही तेजी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध शीर्ष-10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.10 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूंजीकरण में सबसे ज्यादा 42,639.16 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। अब कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15.56 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

इसके अलावा एलआइसी, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तीन यूनीलिवर, आईटीसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के पूंजीकरण में बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के पूंजीकरण में कमी रही। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी हुई है।

इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की चाल आम बजट, कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियों, डालर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड के मूल्य का भी बाजार पर असर दिखेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version