
रांची। झारखंड की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्रियों की शपथ ले चुके हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन के चौथीबार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकॉर्ड बन गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्ष के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए। उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।
गुरुवार को मोहराबादी मैदान पर आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।
झारखंड के 24 साल में बने 14 मुख्यमंत्री : हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 24 साल के झारखंड में अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए। प्रदेश में 2009-2013 के बीच तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। इसके अलावा शिबू सोरेन सिर्फ 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।
हेमंत 2013 में पहली बार बने थे मुख्यमंत्री : हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री बने थे। वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे। दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने। वे इस पद पर दो फरवरी 2024 तक रहे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने, जो दो फरवरी से चार जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा। इसके बाद जेल से जमानत पर रिहा होने के बादहेमंत ने फिर तीसरी बार 4 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन ने चौथी बार 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
कौन कितने समय तक रहा मुख्मंत्री
- बाबूलाल मरांडी- 15 नवंबर 2000 से 18 मार्च 2003
- अर्जुन मुंडा- 18 मार्च 2003 से दो मार्च 2005
- शिबू सोरेन- दो मार्च 2005 से 12 मार्च 2005
- अर्जुन मुंडा-12 मार्च 2005 से 18 सितंबर 2006
- मधु कोड़ा- 18 सितंबर 2006 से 28 अगस्त 2008
- शिबू सोरेन- 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009
- शिबू सोरेन- 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010
- अर्जुन मुंडा- 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013
- हेमंत सोरेन- 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014
- रघुवर दास- 29 दिसंबर 2014 से 28 दिसंबर 2019
- हेमंत सोरेन- 29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024
- चंपाई सोरेन- 2 फरवरी 2024 से तीन जुलाई 2024
- हेमंत सोरेन- 04 जुलाई 2024 से 27 नवंबर, 2024 तक
- हेमंत सोरेन — 28 नवंबर, 2024
