रांची। झारखंड सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे क्रांति कुमार गड़िदेशी को दुमका जोनल आईजी बनाया गया है।

इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसीप्रकार दुमका जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित अन्नेपू विजयालक्ष्मी को आईजी ट्रेनिंग बनाया गया है।

जैप वन के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी और देवघर एसपी के पद पदस्थापित राकेश रंजन को जैप-1 का समादेष्टा बनाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version