पुरी। ओडिशा के पुरी में बुधवार देर रात विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ के मंदिर में एक यात्रा के दौरान विस्फोट हुआ है। कई लोगों के झुलस गए हैं। हादसा चंदन यात्रा उत्सव के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट हो गया और इसकी चपेट में 15 लोग आ गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे। श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया।

पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए। एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है।

सीएम ने जताया शोक : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायल लोगों का खर्च भी उठाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिनी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। भगवान के आशीर्वाद से, यह मेरी कामना है कि जो लोग इलाज करा रहे हैं वे जल्द ही ठीक हो जाएं और घर लौट आएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version