रांची। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को रांची जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वहीं रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version