पिंगला: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “नौकरी खाने वाली” पार्टी है और करीब 26,000 शिक्षकों की आजीविका “छीनने की साजिश” के लिए राज्य के लोग उसके नेताओं को माफ नहीं करेंगे।

ममता घाटल में पार्टी उम्मीदवार देव के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा के साथ माकपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला तथा दोनों दलों को राज्य में भाजपा की “आंख और कान” बताया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version