रांची। देवघर में रविवार सुबह एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के फंसे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू हुआ। तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है।

घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीता होटल के पास स्थित हँसकुप का बगल वाला भवन अहले सुबह भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान में कई लोग रहते थे।

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक इमारत गिर गई है। सूचना मिलते ही वह यहां पहुंचे। डॉ दुबे ने कहा कि 10-12 साल पहले देवघर में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक स्थायी टीम को देवघर में तैनात किया था। इस टीम ने ही रोप-वे हादसे के समय लोगों की जान बचाई थी। हालांकि देवघर में हुए हादसे में रेस्क्यू टीम 1 घंटे बाद पहुंची।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version