रोहतास । बिहार के रोहतास जिले से जिलाधिकारी आईएएस दीपक कुमार मिश्रा गुप्ताधाम की पहाड़ी पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सावन महीने में दूर- दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया। आस- पास के दुकानदारों को निर्देश दिया। उसके अलावा गुप्ताधाम महादेव के मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से पूरी तरह अतिक्रमण को हटवा दिया। दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से अपनी दुकान लगाने का निर्देश दिया। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट लगवा दिया है।

आईएएस अधिकारी और डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से गुप्ताधाम जाने वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल केवल बाइक से ही आवागमन की अनुमति दी गई है। वन क्षेत्र में बिना हेलमेट एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी बाइक चालक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सभी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। इसका निर्देश भी उन्होंने दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version