रांची। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए झारखंड सरकार ने देवघर और दुमका में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह सेवा 4 अगस्त से शुरू होगी और श्रद्धालु अग्रिम टिकट बुक कर इसका लाभ उठा सकेंगे।

सरकार की ओर से इस सेवा के संचालन के लिए बेल-407 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। एक उड़ान में एक पायलट सहित अधिकतम पांच यात्री यात्रा कर सकेंगे। सेवा के संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स एयरकैब एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है।

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चार प्रकार के हेलिकॉप्टर पैकेज उपलब्ध होंगे। देवघर और बासुकीनाथ के आकाशीय दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति 2,850 रुपये, देवघर परिदर्शन के लिए 3,750 रुपये तथा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा यात्रा के लिए 4,500 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

कैप्टन अमितेष आनंद को देवघर में विभागीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वे अस्थायी हेलीपैड, टिकट बुकिंग काउंटर, अस्थायी कार्यालय, प्रचार-प्रसार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वहीं, देवघर के उपायुक्त को हेलीपैड, टिकट काउंटर और विभागीय प्रतिनिधि के लिए वाहन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हेलिकॉप्टर सेवा के पैकेज और किराया

पैकेजउड़ान अवधिप्रति व्यक्ति किराया
देवघर आकाशीय परिदर्शन7–10 मिनट₹2,850
बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन7–10 मिनट₹2,850
देवघर परिदर्शन10–15 मिनट₹3,750
देवघर से बासुकीनाथ (एकतरफा)लगभग 15 मिनट₹4,500
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version