नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान आरंभ होने पर शुक्रवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।

उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version