
रांची। अल्बर्ट मेमोरियल स्कूल बांधगाड़ी दीपाटोली में लायंस क्लब आॅफ रांची एकलव्य ग्रेटर के अध्यक्ष लायन सुबोध चौधरी ने झंडोत्तोलन किया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता एवं बड़े बच्चों ने संगीत प्रतियोगिता किया। क्लब के सदस्यों ने स्कूल के सभी बच्चों के बीच स्टेशनरी, टॉफी, बिस्किट एवं नाश्ता का वितरण किया । साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन प्रेम शंकर मिश्रा, मुख्य अतिथि विजय पाठक, क्लब सचिव लायन मुकेश बिश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लायन अमित साहू, सदस्य लायन सुनील पांडे, लायन अनीता साहू,लायन संगीता चौधरी, लायन प्रशांत कुमार एवं स्कूल के प्राचार्य- शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित थे।
