लातेहार। झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में दुर्लभ प्रजाति के बिच्छू का रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लातेहार के बारेसाढ़ में तैनात वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि ललमटिया टोला के आशिक अंसारी की दुकान में एक विशाल बिच्छू मौजूद है। वन कर्मियों ने आशिक अंसारी एवं ग्रामीणों से बिच्छू को कुछ नहीं करने का आग्रह किया। वनपाल परमजीत तिवारी के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बिच्छू को एक जार में रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद बिच्छू को द्वारसेनी घाटी के जंगलों में छोड़ दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि यह बिच्छू भारतीय मूल का है और गिगेंटोमेट्रस स्वैमरडामी प्रजाति का है। रेस्क्यू हुआ बिच्छू 9 इंच का है और इसका वजन करीब 60 ग्राम है। गिगेंटोमेट्रस स्वैमरडामी प्रजाति का बिच्छू सबसे बड़ी प्रजाति का बिच्छू माना जाता है। इससे पहले पलामू टाइगर रिजर्व में इतने बड़े बिच्छू का रेस्क्यू नहीं हुआ था।

वनपाल परमजीत तिवारी ने बताया की रेस्क्यू हुआ बिच्छू काफी बड़ा है। पलामू टाइगर रिजर्व में इससे पहले इतने बड़े बिच्छू का रेस्क्यू नहीं हुआ है। रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले ग्रामीण और स्थानीय से अपील की गई थी कि वह इसे मारे नहीं। हालांकि बिच्छू जानलेवा नहीं है इसका डंक काफी जहरीला होता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version