नई दिल्ली। Axiom-4 Mission Launching: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए होने वाली Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग को एक बार फिर से टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण ये मिशन टाला गया है। अब इस मिशन की लॉन्चिंग 11 जून को होगी।

इस बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। एक एक्स पोस्ट में इसरो ने अपने प्रमुख डॉ. वी. नारायणन के हवाले से लिखा कि मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने के लिए Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग 10 जून की जगह 11 जून को पोस्टपोन कर दी गई है। लॉन्चिंग का अगला समय 11 जून को शाम 5:30 बजे है।

केंद्रीय मंत्री ने भी दी जानकारी

वहीं, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी एक एक्स पोस्ट में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि प्रतिकूल मौसम के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून से संभवतः 11 जून, 2025 तक पुनर्निर्धारित किया गया है। आगे की अपडेट, यदि कोई हो, तदनुसार साझा की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version