
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल की चिकित्सा स्थिति के आकलन के लिए एक चिकित्सा बोर्ड के गठन का निर्देश दिया है।
कत्याल ने भारतीय रेलवे में कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है।
उच्च न्यायालय ने कहा कि जेल से प्राप्त रिपोर्ट में हालांकि किसी “अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति” का संकेत नहीं दिया गया है, तथापि आरोपी की हाल ही में बैरिएट्रिक सर्जरी हुई है, इसलिए एम्स निदेशक को तत्काल कम से कम तीन विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की टीम गठित करने को कहा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस प्रकार की बीमारी से ग्रस्त है।
