Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई

    August 1, 2026

    लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार

    August 1, 2026

    जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, हनीट्रैप में बड़े नेताओं को फंसाने का आरोप

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई
    • लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार
    • जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, हनीट्रैप में बड़े नेताओं को फंसाने का आरोप
    • जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में आतंकी हमले की थी साजिश, बंगाल एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा
    • रामगढ़ जिमखाना क्लब में मिलेगी फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा
    • रूस ने कीव पर बरसाई बैलिस्टिक मिसाइल, नौ की मौत और 28 घायल
    • बिहार में गांव-गांव होगी खेल की धूम, 5,285 पंचायतों में खेल मैदान तैयार
    • देवघर पुलिस ने दिव्यांग श्रद्धालु को कराया सुगम जलार्पण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार
    Blog

    लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार

    News MaatiBy News MaatiAugust 1, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने 30 जुलाई को शहर में हुई तीन सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा .315 बोर की गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी के लिए रांची में छापेमारी जारी है।

    पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की शाम अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया। इसके लगभग एक घंटे बाद पतराटोली स्थित पेट्रोल पंप पर छिनतई का प्रयास किया गया। पेट्रोल पंप कर्मियों के विरोध करने पर दोनों आरोपित पास के निधि कॉम्प्लेक्स स्थित प्रिया स्टोर पहुंचे, जहां संचालक शुभम कुमार साहू को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपीडीआर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं देर रात तक थाना में कैंप कर जांच की निगरानी की और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शनिवार की सुबह लोहरदगा थाना क्षेत्र के ओयना गांव स्थित एक बंद मकान में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपितों ने तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई। लाल रौशन नाथ शाहदेव ने पूछताछ में बताया कि खत्री ज्वेलर्स में पहले सोने के आभूषण की खरीदारी को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ था। घटना के दिन वह दोबारा दुकान पहुंचा और विवाद के बाद हथियार दिखाकर सोने की चेन लेने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने उसका हथियार छीनकर उसे बाहर निकाल दिया।

    इसके बाद दोनों बड़की चांपी से देशी कट्टा लेकर पतराटोली पहुंचे, जहां पहले पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया और असफल रहने पर प्रिया स्टोर संचालक शुभम कुमार साहू को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने पूछताछ में हत्या के पीछे अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी और मुखबिरी की आशंका को कारण बताया है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी और आरोपित के एक अन्य सहयोगी की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपित लाल रौशन नाथ शाहदेव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई

    August 1, 2026

    जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, हनीट्रैप में बड़े नेताओं को फंसाने का आरोप

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में आतंकी हमले की थी साजिश, बंगाल एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,417

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,089

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026820
    Don't Miss
    Blog

    पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई

    By News MaatiAugust 1, 20266

    पटना। बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में बड़ा कदम…

    लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार

    August 1, 2026

    जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, हनीट्रैप में बड़े नेताओं को फंसाने का आरोप

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में आतंकी हमले की थी साजिश, बंगाल एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप का मास्टर प्लान तैयार, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई

    August 1, 2026

    लोहरदगा : शुभम साहू हत्या मामले में लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा गिरफ्तार

    August 1, 2026

    जैश के संदिग्ध आतंकी की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार, हनीट्रैप में बड़े नेताओं को फंसाने का आरोप

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में आतंकी हमले की थी साजिश, बंगाल एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

    August 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.