चतरा। कुदरत का करिश्मा भी कुछ अजीब होता है पल में शादी की खुशी मातम में बदल गई। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में हुआ है। यहां लड़की की डोली उठने से पहले उसकी अर्थी उठ गई। बताया गया कि तेलियाडीह निवासी कामेश्वर साव की बेटी नीतू की शादी कटकमसांडी के सापुर गांव में संपन्न होना था। विवाह को लेकर शनिवार को वर पक्ष के लोगों ने लग्न बांधकर लडकी को अपने गांव ले गए।

इसी बीच लड़की को तेज बुखार हुआ और तबियत गड़बड़ हो गई। लड़के के परिजनों ने वधु पक्ष की अचानक बिगड़ती हुई तबियत को देखकर रविवार को उसे वापस तेलियाडीह गांव ले आए। लड़की के परिजन उसे रांची ले जा रहे थे। इसी दौरान लड़की की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लग्न बंधी के बाद विवाह मंगलवार को सम्पन्न होना था।

घटना के बाद शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। युवती के हाथ पीले होने से ठीक पहले उसकी अर्थी उठने से पूरे गांव में गम और मातम का माहौल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version