
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की राडार पर आ चुके हैं। सलमान खान को पिछले कई महीने से इस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर रेकी करने वाले सुक्खा को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सुक्खा लॉरेंस बिश्नाई गैंग का शूटर है। पनवेल स्थित सलमान खान का यह फार्महाउस कई मायने में खास है। इसका नाम अर्पिता फार्म्स है, जो उन्होंने अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा है। चारों और ग्रीनरी से घिरा यह फार्महाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है।
इस फार्महाउस की सटीक कीमत के बारे में कोई स्पष्ट आंकड़ा तो नहीं है लेकिन इसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जाती है। इस फार्महाउस की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है।
इसमें सारी लग्जरी सुविधाएं हैं। इनमें जिम से लेकर प्राइवेट पूल और घोड़ों के लिए अस्तबल तक शामिल हैं। कोरोना के समय सलमान ने अपना अधिकतम समय इसी जगह गुजारा था। वहीं सलमान मुंबई के जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है।
सलमान फिल्मों के अलावा और भी कई तरीके से कमाई करते हैं। सलमान खान ने साल 2011 में फिल्म निर्माण में कदम रखा था। सलमान खान प्रोडक्शन हाउस से भी अच्छी कमाई करते हैं।
वह कपड़ों के बिजनस से भी जबर्दस्त कमाई करते हैं। सलमान खान का बीइंग ह्यूमन नाम से कपड़ों का ब्रांड भी है।
सलमान खान की नेटवर्थ के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की नेटवर्थ 2900 करोड़ रुपये है। जानकारों के मुताबिक सलमान खान प्रत्येक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा लेते हैं। सलमान खान ने प्रॉपर्टी में भी काफी रकम निवेश की हुई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सिर्फ ब्रांड और विज्ञापन से हर साल करीब 300 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इनमें हीरो, पेप्सी आदि कंपनी शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’ से भी अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के लिए सलमान खान हर सप्ताह 25 करोड़ रुपये लेते हैं।
