रांची। सिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास के रूप में हुई है। डीएसपी मनीष चंद्रलाल ने बुधवार को बताया कि बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है।उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर की रात युवती मेला घूमकर लौट रही थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तालाश की। उसका शव छापरगढ़ा स्थित जंगल से बरामद किया गया था। आरोप है कि मेला से लौटते वक्त रास्ते में ही भगवान दास ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया और खुद गायब हो गया। घटना के बाद सिल्ली इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपित का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने दो दिनों के भीतर आरोपित भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया।भगवान दास ने पुलिस को बताया कि उसने फोन करके युवती को बुलाया था। फिर उसके साथ संबंध बनाया और उसकी हत्या कर दी। टीम में मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। जांच में पुलिस केंद्र रांची की स्निफर डॉग टीम और एफएसएल मोबाइल वैन टीम की भी मदद ली गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version