
मुंबई: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया।
खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाते हुए कहा, ‘पीएम मोदी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने लोगों को इस तरह से अपने भाषणों में ‘भड़काने’ का काम नहीं किया है।’
खरगे ने कहा कि ‘पीएम मोदी बार-बार लोकतंत्र के बारे में अपने वक्तव्य देते हैं, लेकिन वे खुद लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन नहीं करते हैं।’
खरगे ने कहा कि निर्वाचित होने पर विपक्षी गठबंधन की सरकार वर्तमान जीएसटी की जगह सरल, एकल दर जीएसटी लागू करेगी।
खरगे ने आरोप लगाया कि हमने ‘खाद्य सुरक्षा कानून पेश किया, लेकिन पीएम मोदी मुफ्त राशन की आपूर्ति का श्रेय ले रहे हैं।’
